google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

गजब इश्कबाज निकली ये 4 बच्चों की मां , पति के परदेश जाते ही दो लोगों से लगा लिया दिल और ऐसा कारनामा अंजाम दिया….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बांदा। जिले में प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला के चार बच्चे दो बेटे व दो बेटियां हैं।

भैरमदीन ने बताया कि रात में अर्जुन का फोन आया था। उसने बताया कि गांव की बिटोला यादव और मुन्ना पांडेय दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं। मैंने उसे दरवाजा खोलने से मना कर दिया और कहा कि उनसे कह दो कि सुबह मिलने आएं। भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना और बिटोला ने ही अर्जुन की हत्या की है। पिता ने थाने में मुन्ना पांडेय और बिटोला यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, बिटोला का पति दिल्ली में पत्थर काटने का काम करता है। अर्जुन भी उसी के पास नौकरी करता था। बिटोला के गांव के ही मुन्ना से संबंध थे। इसी बीच अर्जुन से भी उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वह जब भी गांव आता था, बिटोला उससे मिलती थी। मुन्ना को इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने बिटोला के साथ मिलकर अर्जुन को मार डाला। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। जांच की जा रही है। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, में भ्रष्टाचार और लापरवाही का चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली से 15 दिन पहले आया था, 20 को थी शादी

दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है।

अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं। आरोप है कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के मुन्ना पांडेय से है।

अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close