google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

सामाजिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में कंबल , हाईजीन किट व तारकोलीन का वितरण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया व नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह कार्यक्रम के निमित्त रविवार को सामाजिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में कंबल , हाईजीन किट व तारकोलीन का वितरण विकास खण्ड रामपुर कारखाना के अंतर्गत ग्राम मुंडेरा मिश्र में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही व केन्द्र के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गरिमा पाण्डेय, शशांक पाण्डेय, देवव्रत पाण्डेय के कुशल संयोजन में किया गया है।

सामाजिक सेवा दिवस को संबोधित करते हुए देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि नवजवानो को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए व राष्ट्र निर्माण में कुशल स्वयंसेवक की भांति अपने कर्तव्य व दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उमेश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि जीवन में दूसरों की मदद करने को सर्वाधिक सुखकारी एवं संतोष वाली होती हैं। जिन्दगी में परम आनन्द का भाव केवल गरीब, पीड़ित कमजोर की मदद करके ही प्राप्त किया जा सकता हैं। जीवन में जब भी अवसर मिले हमें लोगों की सहायता के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाने चाहिए।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गरिमा पाण्डेय ने कहा कि समाज में अभी भी बहुत सारे ऐसे व्यक्ति है जिनको मदद की जरूरत है लेकिन बहुत सी ऐसी कारणों के वजह से उनतक मदद पहुंच नही पाती हैं हमारा प्रयास है कि दिव्यांग व निर्धन परिवार के लोगो की हर संभव मदद की जाए।

उक्त अवसर पर इंडियन रेड क्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य संतोष कुमार यादव, अनिल तिवारी, उमेश चंद्र पाण्डेय, पंचायत सहायक अनुपम पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, रामायण प्रजापति, धीरेंद्र मिश्रा, संदीप पाण्डेय, रत्नेश मिश्र, नवनाथ यादव, अमरजीत सिंह चौहान, चंदन निषाद, रुनझुन मिश्रा, सोनी प्रसाद, नीतू कुमारी व मंशा देवी समेत अनेक युवाओं, युवतियों की उपस्थिति रही।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close