google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। भाजपा सलेमपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समता निवास सलेमपुर में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि हमें अगर जीवन में उच्च लक्ष्यों पर पहुंचना है, तो विवेकानंद के बताए कठिन मार्गों पर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि उनके गुरु परमहंस जी थे और परमहंस जी पर माँ शारदे की कृपा थी।
उन्होंने कहा कि युग प्रवर्तक स्वामी जी ने भारतीय संस्कार, संस्कृति को भारत के गुलामी काल में भी शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में अपने प्रखर व ओजस्वी वचनों से भारत की पहचान स्थापित की थी।

जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाती है। देश में विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। बहुत कम उम्र में ही नरेन्द्रनाथ ने अध्यात्म का मार्ग अपना लिया था। आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के बाद उनको स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा। इनके पिता कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील थे और माता धार्मिक विचारों की महिला थीं।

स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस हर वर्ष रामकृष्ण मिशन के केन्द्रों पर, रामकृष्ण मठ और उनकी कई शाखा केन्द्रों पर भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।

उक्त अवसर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

उक्त अवसर पर अनिल ठाकुर,राकेश दूबे, मनीष मिश्र , डेविड सैनी, चंद्रकांत मिश्र, वाचस्पति त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, अजित पाण्डेय, विशाल गुप्ता, अजित यादव आदि उपस्थित रहा है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close