google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

आमने सामने भिड़ा ट्रक व गन्ना लदी टैक्टर ट्राली, दो की मौत दो अन्य घायल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा।। भीषण ठण्ड व शीतलहरी के प्रकोप के साथ साथ घने कुहरे के कारण आये दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है।

जनपद गोण्डा अन्तर्गत अयोध्या हाइवे मार्ग स्थित परसापुर के समीप घना कोहरा के कारण गन्ना लदी टैक्टर ट्राली और ट्रक में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे ट्रक चालक सहित दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।जिसमे एक की हालत गम्भीर बनी हुई है।बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निगोह गाँव के निवासी 65 वर्षीय केशव राम पुत्र सुंदर लाल व उनका 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार सहित तीन लोग गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चीनी मिल जा रहे थे।जिसकी अयोध्या की तरफ से रही एक ट्रक से आमने सामने से भिड़त हो गई। जिसमें जनपद/ थाना प्रयागराज के सुल्तानपुर अकबरपुर निवासी 60 वर्षीय अमरनाथ पुत्र रामकुमार की मौत हो गई, वहीं हादसे के दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर के गन्ना मालिक का लड़का राजकुमार की भी मृत्यु हो गई।

भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी से ट्रक को अगले हिस्से को हटा कर ट्रक चालक अमर नाथ को बाहर निकाला गया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पर चिकित्सक ने अमरनाथ तथा राजकुमार को मृत्यु घोषित कर दिया।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  दुर्गा महाअष्टमी पर होगा 11 हजार कन्याओं का पूजन ; जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बनाई रणनीति

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close