google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वधान में दो दिवसीय ग्राम/ संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। नेहरू युवा केन्द्र देवरिया के तत्वधान में दो दिवसीय ग्राम/ संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को विकास खण्ड लार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनेजी में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता के द्वारा रिबन काट कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि मनुष्य के जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महत्व हैं। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता हैं।

दो दिवसीय ग्राम/संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस मुख्य रूप से कबड्डी, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे महुजा,मटियरा जगदीश, पटनेजी, खरवनिया नवीन, परासी चकलाल, रावतपार अमेठीया, रावतपार रघेन, कठोड़ी आदि गांव के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य गोंड (महुजा), द्वितीय स्थान आशुतोष कुमार गोंड (मटियरा जगदीश), तृतीय स्थान अभिराज साहनी, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाश यादव (खरवनिया नवीन), द्वितीय स्थान बृजेश साहनी (करमुआ), तृतीय स्थान धर्मवीर साहनी (करमुआ), 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता यादव (मटियरा जगदीश), द्वितीय स्थान रोशनी यादव (रावतपार अमेठीया), तृतीय स्थान निधि यादव (करमुआ) आदि विजेता रहे।

वही कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम मुकाबला खरवनिया नवीन बनाम पटनेजी व कठोड़ी बनाम मटियरा जगदीश के बीच खेला गया।
जिसमे कठोड़ी को विजेता व पटनेजी की टीम उप विजेता हुई।

कार्यक्रम का संचालन युवा मण्डल अध्यक्ष ओमकार दुबे व कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश दुबे व अभय मिश्रा ने किया।

उक्त अवसर पर उमंग उपाध्याय, भीम दुबे, अवनीश दुबे, मनीष कुमार, राजू गुप्ता, विजय शर्मा, कौशल दुबे, नंदू दुबे (हनुमान जी) समेत अनेक युवा मण्डल पदाधिकारियों व सदस्यो की उपस्थिति रही।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close