google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मुजफ्फरनगर

आजम खान पर लगा है जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप ; 80 लोगों ने की है घर वापसी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में घर वापसी का मामला सामने आया है। दर्जन भर परिवार के करीब 80 सदस्यों ने रविवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की। रामपुर जिले के धोबी समाज से आने वाले इन लोगों को रविवार की देर शाम बघरा ब्लॉक के योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने गंगाजल से शुद्धीकरण कराया। सभी ने गले में जनेऊ धारण किया। गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। सभी लोगों ने यज्ञ में आहूति डाल करइस्लाम से हिंदू धर्म में वापसी की। हिंदू धर्म में वापसी के बाद इन लोगों ने रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान पर गंभीर आरोप लगा दिया।

घर वापसी करने वाले रामपुर जिले के दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 12 साल पहले आजम खान की ओर से जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया गया था। इन लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन कराकर हमारी जमीन आजम के गुर्गों ने हड़प ली। उनसे परेशान होकर इन लोगों ने घर वापसी की बात कही है। आजम खान पर यह अब बड़ा आरोप लग गया है। रामपुर में आजम खान के उम्मीदवार असिम रजा की हार और भाजपा के आकाश सक्सेना की जीत के बाद यह बड़ा मामला सामने आया है।

हम पर था धर्म परिवर्तन का दबाव

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वोटों की नई सियासी धुरी बन रहा संभल ; सड़क से संसद तक हमलावर सपा, कांग्रेस

इमराना से कविता बनी महिला ने आरोप लगाया कि 12 साल पहले हम पर आजम खान के आदमियों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। उस समय कई वादे किए गए। लेकिन, हमारे साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। हमारी जमीन छीन ली गई। धर्म परिवर्तन कर सविता बनी महिल ने कहा कि पहले भी मेरा यही नाम था। 12 साल पहले मुझे हरजाना बना दिया गया। दबाव के कारण हमें फैसला लेना पड़ा। मुस्लिम बनने के बाद हमारी जमीनें छीन ली गई। आजम खान के कारण लाखों लोग परेशान हुए। लोगों को सताने के कारण आजम को जेल जाना पड़ा। अब हम अपने धर्म में वापसी कर खुश हैं।

लोगों ने की अपने घर में वापसी

घर वापसी कराने वाले यशवीर जी महाराज ने कहा कि धोबी समाज के 80 सदस्यों ने रविवार को हिंदू धर्म में वापसी की। इन लोगों पर समाजवादी सरकार के दौरान अत्याचार किया गया। लोगों को लालच और डर दिखाकर हिंदू से मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया गया था। इन सभी लोगों की धर्म के अनुसार शुद्धीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि अब तक हमनले 530 लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है। लोग अपने अपने घर में वापस लौटे हैं।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हार के मलाल में न जाने क्या क्या बोले अखिलेश ; यूपी पुलिस को कहानीकार बताया तो पढ़िए चाचा शिवपाल के बारे में क्या कहा?

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close