google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

लगातार तीसरी बार महिला बनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया: नगर निकाय चुनाव के लिए देवरिया जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित होने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल बदल गया है। जिले की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में इस बार 8 महिलाएं अध्यक्ष पद पर काबिज होंगी। देवरिया नगर पालिका की सीट इस बार भी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में लगातार तीसरी बार यहां फिर महिला ही अध्यक्ष बनेगी। इस सीट पर कई लोगों की नजर लगी हुई थी और टिकट के लिए सभी पूरा दमखम लगाए थे।

देवरिया में है दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें

देवरिया जिले में पहले 2 नगर पालिका और 9 नगर पंचायत क्षेत्र हुआ करते थे। परिसीमन के बाद 6 नगर पंचायत बढ़ गई। इसके बाद यहां दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायत की सीटें हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण शासन द्वारा पिछले सप्ताह की कर दिया गया था। ऐसे में दावेदारों को अध्यक्ष पद के आरक्षण होने का बेसब्री से इंतजार था।

अनुसूचित वर्ग को नहीं मिली कोई सीट

सोमवार की शाम शासन द्वारा जारी किए गए अध्यक्ष पदों के आरक्षण में देवरिया जिले की 2 नगरपालिका सीटों में से एक महिला के लिए आरक्षित है जबकि दूसरी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायत की 15 सीटों में 8 सीटें अनारक्षित, 5 महिला, एक पिछड़ा वर्ग और 2 सीट पिछड़े महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। अनुसूचित जाति के लिए जिले में एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है।

लगातार तीसरी बार महिला के लिए आरक्षित हुई देवरिया नगरपालिका

देवरिया नगर पालिका सीट लगातार तीसरी बार महिला के लिए आरक्षित हुई है जबकि दूसरी नगरपालिका गौरा बरहज पिछड़ी महिला घोषित किया गया है। नगर पंचायतों में मझौली राज, गौरी बाजार, हेतिमपुर, पथरदेवा और बरियारपुर महिला के लिए आरक्षित की गई है।

भाटपार रानी, भटनी, लार, सलेमपुर, रुद्रपुर ,तरकुलवा, रामपुर कारखाना और मदनपुर अनारक्षित घोषित किया गया है।  भलुअनी नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग एवं बैतालपुर नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close