google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मैनपुरी

पहली महिला बनी उम्मीदवार डिंपल यादव क्या रिकार्ड तोड़ पाएंगी ? पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव की चर्चा देश के हर कोने में होने जा रहे चुनाव से अधिक है।समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई यह सीट भाजपा और सपा के लिए नया सियासी अखाड़ा बन चुकी है। मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। जिसे भेदना भगवा पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं बात करे प्रत्याशियों की तो अभी तक कोई भी महिला उम्मीदवार मैनपुरी में जीत हासिल नहीं कर सकी है। सपा ने इस क्षेत्र में अपने 33 वर्षों के लंबे शासन के उपरांत पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। आपको बता दे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पार्टी की ओर से चुनावी रण में है। डिंपल यादव के लिए विरासत को बचाए रखने के साथ-साथ इस मिथक को तोड़ना भी चुनौती है। कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का मुकाबला भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से है।  

चुनौतियों से घिरी डिंपल; सपा ने झोंकी ताकत 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मैनपुरी और रामपुर में उप चुनाव दिसंबर में, 17 नवंबर तक नामांकन संभावित

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में तृप्ति शाक्य को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह जीत हासिल करने में विफल रही। कांग्रेस ने सुमन चौहान को 2004 में टिकट दिया पर वह भी नाकाम रही। मैनपुरी जनपद में महिला वोटरों की संख्या 8 लाख से अधिक होने के बावजूद राजनीतिक पार्टियां उन्हें मौका देने से परहेज करती आई है। एकतरफ तमाम सियासी दल महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को उठाकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करते है। वहीं दूसरी ओर उन्हें नेतृत्व करने का अवसर नहीं देते। इस लोकसभा क्षेत्र में आज तक किसी महिला के न जीतने का मिथक डिंपल तोड़ पाएंगी या नही। ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। आपको बता दे कि मैनपुरी में 5 दिसंबर को मतदान होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। 

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close