google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

बोलेरो ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर व दीवान को मारी टक्कर; चौकी प्रभारी की मौत, दीवान घायल 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडांड के समीप राम-जानकी मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो ने विवेचना करने जा रहे चौकी इंचार्ज के वाहन को ठोकर मार दिया। जिससे चौकी इंचार्ज की मृत्यु हो गई। जबकि दीवान जी घायल हो गए है। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक- संकल्प शर्मा ने घायल का हाल जाना। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई।

जिले के बरहज थाना क्षेत्र के गौरा पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक रमाशंकर यादव की तैनाती थी। मंगलवार को सुबह बाइक से दीवान अजय सिंंह, के साथ लार थाना क्षेत्र में विवेचना करने बाइक से जा रहे थे।नरसिंहडाड के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिसे चौकी प्रभारी समेत दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उप निरीक्षक को मृत्यु घोषित कर दिया।

मईल की तरफ से बोलेरो तेज रफ्तार में जा रही थी,तभी टायर फटा तो बहुत तेज आवाज हुआ। तेज आवाज़ से लोगों का दिल दहल उठा। लोग घटना स्थल की तरफ भागे। घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों को देखकर लोग परेशान हो गए। घायलों को लोगों ने ही अस्पताल भेजा।

72 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close