google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

“वीर सिंह” बनकर “वसीम” ने युवती के साथ जो किया वो आजीवन नहीं भूल पाएगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बरेली: अपना धर्म छुपा कर दोस्ती की आड़ में अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बरेली का है। जहां एक मुस्लिम युवक ने दिल्ली की रहने वाली विधवा से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। अपना धर्म छुपा कर खुद को वीर सिंह बताया। आरोप है शादी का झांसा देकर आरोपित ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित ने नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं जब युवक को ढूंढते ढूंढते युवती उसके गांव पहुंची तो सच्चाई जानकर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। वो जिस वीर सिंह को ढूंढ रही थी वो वसीम अंसारी निकला।

जानिए क्या है मामला?
दिल्ली के थाना बदरपुर के ताजपुर पहाड़ी क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने बताया कि सात महीने पहले उसके फेसबुक पर वीर सिंह नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में मैसेंजर से बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। फिर फोन पर बात होने लगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने खुद को जाफराबाद का निवासी बताया। शादी का प्रस्ताव रखते हुए पीड़ित से संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का वादा करते हुए पीड़िता से संबंध बनाता रहा।

वीर सिंह निकला वसीम अंसारी
पीड़िता ने बताया कि 13 अगस्त 2022 को आरोपी युवक उसे बरेली लेकर आया और एक होटल में उससे मिला और संबंध बनाए। युवक ने बताया कि उसके परिवार वाले शादी के लिए मान नहीं रहे है। उसके बाद उसने पीड़िता का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। पीड़िता ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वीर सिंह बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिसके बाद जब वह उसके गांव पहुंची और फोटो से उसकी पहचान कराई तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपित वीर सिंह नहीं बल्कि उसका नाम वसीम अंसारी है।

पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की
वहीं जह पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपित ने पहले तो धर्म परिवर्तन कर शादी की बात कही, लेकिन मना करने पर पीड़िता समेत उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे परेशानी पीड़िता ने आज एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close