google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

जालिमों ने ऐसी खौफनाक मौत का खेल खेला कि सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी के निघासन कांड को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जुनैद की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई। उसके पैर में गोली लगी है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को जो बताया उसने न केवल पुलिस को हैरान और परेशान किया बल्कि गांव वालों के भी मानो रोंगहटे खड़े हो गए। पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों ने मिलकर दोनों बहनों से रेप किया। जबकि तीन ने मिलकर हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को लटकाने में दो आरोपी और शामिल रहे।

निघासन थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो दलित नाबालिक सगी बहनों के शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। परिजनों ने रेप और मर्डर का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में एक गांव का छोटू नामजद था। जबकि तीन अज्ञात थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने  छानबीन शुरू की। मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गईं।

आईजी लक्ष्मी सिंह खुद इस केस की पड़ताल कर रही थीं। इस बीच पुलिस ने छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पांच युवकों के नाम बताए। इसके बाद रात में ही पुलिस ने  सुहेल, हफीजुर रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। जुनैद भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के वक्त मुठभेड़ हुई।

उसे गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जुनैद और सुहेल की किशोरियों से दोस्ती थी। यह दोस्ती छोटू ने कराई थी। वह दोनों हफीजुर के साथ बुधवार की शाम किशोरियों के घर बाइक से पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय  दोनों बहनें घर के बाहर ही बैठी थीं। इन युवकों ने वहां पहुंचकर उनको बहलाने लगे।मां ने विरोध कर दिया तो उसको भी लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद जुनैद ही अपनी बाइक पर दोनों बहनों को लेकर भाग खड़ा हुआ। उसके दो साथी गन्ने के खेतों में भागे। इसके बाद जुनैद और सुहेल दोनों को गन्ने के खेत में ले गए। जहां उनके साथ उनकी इच्छा के खिलाफ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, जुनैद और सुहेल अलग-अलग खेतों में थे।

इस बीच बड़ी बहन साथ जाने और शादी करने की जिद करने लगी। इस पर जुनैद ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस बीच छोटी बहन भी आ गई और शोर मचाने लगी। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी भी हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक, जुनैद व सुहेल ने गांव के ही करीमुद्दीन और आरिफ को वहां बुलाया और उनकी मदद से शवों को पेड़ से लटका दिया। 

खुलासे के बाद गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की किशोरियों का पिता भी अंदर मौजूद रहा। दोपहर तक दोनों किशोरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों किशोरियों से रेप हुआ है और उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

बाइक पर जुनैद ही बिठाकर ले गया था दोनों को

एसपी संजीव सुमन के मुताबिक, प्लान के तहत दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त हफीजुर रहमान को साथ लिया और बुधवार की दोपहर दोनों बहनों के घर बाइक से पहुंच गए। यहां जुनैद दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया। सुहेल और हफीजुल रहमान पीछे से खेत पर पहुंचे। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जुनैद और सुहेल ने दोनों बहनों के साथ रेप किया फिर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंच गए। पांचों आरोपियों ने दोनों बहनों के शवों को उन्हीं के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया और फरार हो गए। पुलिस ने छोटू, जुनैद, सुहेल हफीजुल रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। उनको जेल भेजा जा रहा है।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close