google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

अद्भुत आकर्षणों से लक दक प्रभात फेरी ने रच डाला इतिहास

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। 14अगस्त को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती गुंजन द्विवेदी एवं तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व एवं सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, जी.एम.एकेडमी के प्रबंधक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्या डॉ. संभावना मिश्रा, उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी.के.शुक्ल, आर एल के प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, सेंट पॉल के प्रधानाचार्य वी.एम.त्रिपाठी, कोतवाल नवीन मिश्र, गुड्डन कुशवाहा, अशोक पांडेय, आदि के साथ समस्त स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शानदार प्रभातफेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल, सभी पुलिस कर्मियों के अलावा जी.एम.एकेडमी, सेंट जेवियर्स, सेंट पॉल, आर एल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बापू इं.का. से शुरू होकर ओवरब्रिज, टाउन एरिया, तहसील, गांधी चौक होते हुए पुनः बापू इं.का.में समाप्त हुई।

सभी बच्चे हाथ में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। बहुत बड़े-बड़े तिरंगे भी कई बच्चों ने एक साथ मिलकर पकड़ा था। सभी बच्चे अति ऊर्जावान दिख रहे थे। सुभाष चंद्र बोस, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, गांधी जी के वेशभूषा में बच्चे बड़े मनमोहक लग रहे थे।

गांधी चौक, नेहरू प्रतिमा, आदि सभी स्मारक स्थलों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रभातफेरी बहुत आकर्षक एवं यादगार बना देने वाली रही।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close