आजादी के अमृत महोत्सव पर व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

72 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। भाटपार रानी उपनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष रामदरश गुप्ता जिला संगठन मंत्री देवेश गुप्ता जी की देखरेख में व तय भाटपार रानी के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जयसवाल एवं महामंत्री पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाटपार रानी के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया।

उक्त कार्यक्रम के संयोजक भाटपार रानी के पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जयसवाल रहे। उक्त कार्यक्रम में भाटपार रानी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष हनुमान जयसवाल चंदन कुमार गुप्ता आशीष बरनवाल प्रकाश गुप्ता जितेंद्र पटेल सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना जी गुप्ता अफजल अंसारी राजेश शाही लाल बाबू यादव इरफान लारी धीरज शर्मा रवि कुमार दुबे सहित व्यापारी गण उपस्थित रहे ।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

Scroll to Top