google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरियाभाटपार रानी

क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात कार्यक्रम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली की रिपोर्ट

भाटपार रानी।  मंडल के विभिन्न बूथों पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। खामपार बूथ पर क्षेत्रीय विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने बूथ समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 75 ऐसे रेलवे स्टेशन है जिनका संबंध आजादी के लड़ाई लड़ने वाले देश के महान सपूतों के साथ है। ऐसे स्टेशनों को सरकार के द्वारा सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। जब भी अवसर मिले आप सभी इन स्टेशनों को एक बार अवश्य देखें।

कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय विधायक ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बहुत ही सारगर्भित एवं प्रेरणादायक होता है। इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं को निश्चित ही हर महीने के अंतिम रविवार को सुनना चाहिए। इस कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।वही फुलवरिया बूथ पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, जगहथा बूथ पर भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, कोड़रा बूथ पर भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, भठवा तिवारी बूथ पर भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय, बड़कागांव बूथ पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अशोक त्रिपाठी, पकड़ी बाबू बूथ पर डॉ पवन कुमार राय, बहोरवा बूथ पर अमरेंद्र मौर्य, गौतमा बूथ पर हरिकेश बहादुर कुशवाहा , फायर ब्रांड नेता उमेश शाही ने भाटपार रानी शक्ति केंद्र प्रथम बूथ संख्या 161,162,163 पर कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात कार्यक्रम।

कार्यक्रम के दौरान बूथ समिति के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर उपस्थित

67 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close