google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बुलंदशहर

शर्मनाक; सरेराह युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर मनचलों ने ऐसा कर दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बुलंदशहर: यूपी में योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे तमाम दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इससे मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके का है। जहां एक युवती का पहले अपहरण किया गया। फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं युवती के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित युवती का कहना है कि वह गुरुवार शाम को किसी काम से बाहर गई थी। तभी रास्ते में 2 बाइक सवार युवक आए उसे जबरदस्ती बाइक के बीच वाली सीट पर बिठा लिया। जिसके बाद युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। वहीं विरोध करने पर दबंगों ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

इस मामले में पीड़िता के परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

69 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close