google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उत्तर प्रदेशदेवरिया

कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला चिकित्सक का शव, गांव में मचा कोहराम

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश तिवारी की रिपोर्ट

देवरिया। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के बेलडॉड गांव निवासी और प्राइवेट चिकित्सक ब्रजभूषण मिश्र (33) पुत्र डॉ. संकर्षण मिश्र का शव मंगलवार की देर रात कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे झूलता मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हालांकि युवक के मौत की वजह लोग पारिवारिक कलह बता रहे हैं।

डॉ.संकर्षण मिश्र के दो संतान महेश्वर और ब्रजभूषण हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ब्रजभूषण बेलडॉड चौराहे पर प्राइवेट प्रेक्टिस करता था। लोगों का यह भी कहना है कि नशे की लत लग गई थी। जिसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।

ब्रजभूषण के मौत की जानकारी होने पर पत्नी ज्योति देवी और मां प्रेमलता का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि बच्चे आस्था और आर्या कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

77 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close