google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

सत्येंद्र कुमार पाण्डेय प्रमुख व नारायण यादव को उप प्रमुख निर्वाचित हुए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड से सत्येंद्र कुमार पाण्डेय प्रमुख व नारायण यादव को उप प्रमुख निर्वाचित किया गया। कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें जिला से प्रतिनियुक्त निर्वाचि पदाधिकारी उप समाहर्ता पंकज कुमार सिंह की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ।

प्रमुख के चुनाव हेतु दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें बलियारी पंचायत के दक्षिणी भाग से विजयी उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय व कांडी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य ममता देवी ने अपनी उम्मीदवारी पेश की।

इस चुनाव प्रक्रिया में कांडी प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायत से विजयी 21 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। मतदान का रिजल्ट आने पर सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय को 13 व ममता देवी को 6 मत मिले। जबकि दो मत रद्द घोषित किया गया । इस प्रकार सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने 7 मत से विजयी घोषित किए गए।

निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित प्रमुख सत्येंद्र कुमार पाण्डेय को प्रमाण पत्र प्रदान किया। जबकि उप प्रमुख पद के चुनाव में दो लोगों ने उम्मीदवारी पेस किए। चटनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नारायण यादव व डुमरसोता पंचायत की पंचायत समिति सदस्य गीता देवी ने उप प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किए। नारायण यादव को 12 व गीता देवी को 7 वोट मिले। इस प्रकार नारायण यादव ने 6 मत से जीत हासिल की। निर्वाची पदाधिकारी ने उप प्रमुख को विजेता का प्रमाण पत्र प्रदान किया। हरिहरपुर पंचायत के दो पंचायत समिति सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा नही लिए। उधर अहले सुबह से ही विजयी जुलूस के लिए सज-धज कर थार नामक वाहन कांडी पहुंच गयी थी। उसके अलावे भारी संख्या में प्रमुख के समर्थक प्रखंड कार्यालय के बाहर जमा होकर अबीर गुलाल लगाने लगे। एक दूसरे को बधाई देने लगे।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर व सचिव अंजनी सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने नवनिर्वाचित प्रमुख पिंकू पाण्डेय को बधाई दी। शाम चार बजे चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही तेज मेघ गर्जन के साथ तेज वारिस शुरू हो गया, जिसके कारण विजयी जुलूस निकलने में विलम्ब हो गया। समर्थक वर्षा में ही आतिशबाजी जलाते देखे गए।चुनाव प्रक्रिया में शांति ब्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआई स्वामी रंजन ओझा, सुमन कुमार शर्मा, मुकेश कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

72 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close