google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गोंड ने धरना को दिया समर्थन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय गोंड ने धरना को दिया समर्थन बलिया में धरना के 28 वां दिन भी जारी रहा ।

बताते चलें कि अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का जाति प्रमाण को लेकर धरना का 28 वां दिन भी धरना जारी रहा जिसके क्रम में डॉ संजय गोंड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समर्थन दिया गया एवं आश्वासन भी दिया गया कि आप लोगों की मांग उचित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई है। वार्ता के क्रम में आज जिलाधिकारी बलिया से शाम 5:00 बजे जाति प्रमाण पत्र हेतु वार्ता होगी।

डॉ संजय गोंड द्वारा यह बताया गया कि मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में डाली गई है कि बलिया सहित पूर्वांचल के समस्त जनपदों में गोंड जनजाति की संख्या लाखों में है, लेकिन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजना का लाभ तहसील के तहसीलदार और लेखपालों की हठ धर्माता के कारण नहीं जारी करना अनुसूचित जनजातियों के साथ सरासर धोखा है। सरकार की मंशा के अनुरूप शासनादेश का आदर करते हुए तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

धरना में शामिल हरिहर प्रसाद गोंड, रघुनाथ जी गोंड, सुरेश गोंड, गुलाब गोंड, हीरालाल, श्रीकान्त, मुन जी गोंड, तारकेश्वर, भरत, सुरेंद्र, नीरज, राजेश कुमार, मन्नू, दीपक, पिन्टू गोंड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति बलिया जिला नगर अध्यक्ष, राजीव शाह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति बलिया नगर उपाध्यक्ष, मुनजी गोंड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति बलिया जिला अध्यक्ष आदि गोंड समाज के लोग मौजूद रहे।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close