google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
प्रयागराज

नमाज के घंटों बाद भी उपद्रवियों के हौसले बुलंद ; पीएसी की गाड़ी को किया आग के हवाले, आगे वीडियो ? देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

प्रयागराज। जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में शुरू हुआ बवाल दो घंटे बाद भी थमा नहीं है। अटाला से नुरुल्ला रोड तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए हैं। उपद्रवियों ने आगजनी भी की है। पीएसी की गाड़ी में आग लगी दी गई है। पुलिस और आम लोगों के कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस भी नुरुल्ला रोड की ओर बढ़ रही है। उपद्रवियों  की पत्थरबाजी से आटाला मार्ग पर पत्थर ही पत्थर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने धरपकड़ भी शुरू कर दी है। दो ऐसे युवकों को भी देखा गया जो बुरी तरह खून से लथपथ थे। उपद्रवियों ने एडीजी की कार पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।

इससे पहले अटाला इलाके में नारेबाजी फिर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो गलियों में नाबालिगों के ढाल बनाकर ठीक वैसे ही बवाल किया गया जैसे कानपुर में किया गया था। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ती रही और गोली मारने की चेतावनी देती रही लेकिन उपद्रवी पत्थरबाजी करते रहे। आला अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी उपद्रवी नहीं मानें और आगजनी कर दी।

ट्राली को पलटकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। डेढ़ घंटे से  अधिक समय तक पत्थरबाजी होती रही। ऐसा लग रहा था कि पहले से छतों पर पत्थर रखे गए थे। डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार जुमे की नमाज से पहले ही चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए थे।

इसके बाद भी अटाला चौराहे से बवाल शुरू हो गया। अटाला चौराहे पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा तो गली से कुछ लड़कों ने पत्थर फेंके। अधिकारियों ने खुद पत्थरबाजों को रोकने के लिए आगे आए। इसमें आईजी राकेश सिंह और आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार भी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो से पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close