google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

पिता पुत्र की निर्मम हत्या ; दोनों के शव अलग अलग स्थानों से बरामद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया: जिले के हल्दी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी फैल गई। पुत्र का शव गांव से दूर कुएं में और पिता का शव घर के एक कमरे में खून से लथपथ मिला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में सुबह बगीचे के पास स्थित एक कुंए में विक्रम सिंह (26) का शव बरामद किया गया। शौच के लिए निकले लोग रास्ते में खून के धब्बे देख गांव के बाहर स्थित कुंए पर पहुंचे। कुएं पर भी खून के धब्बे पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट की पटिया से ढंके कुएं को खुलवाया तो अंदर विक्रम सिंह शव मिला। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो एक कमरे में खून बिखरा हुआ था और अंदर कोई नहीं था। दूसरे कमरे में विक्रम के पिता उमाशंकर सिंह (60) का शव पड़ा हुआ था।

इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close