google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

अपने गृह ग्राम में सम्मानित होंगे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार अपने गृह ग्राम गड़वार में रविवार को सम्मानित होंगे।14वीं बार लगातार संगठन में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका गांव भी आह्लादित है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश सम्मेलन पिछले दिनों चित्रकूट में आयोजित हुआ था।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए थे। संगठन के प्रदेश भर से जुटे पत्रकारों ने अपने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया। सौरभ कुमार लगातार 14वीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।ग्रापये की जिला इकाई ने भी इनका सम्मान समारोह आयोजित किया था। सौरभ कुमार को अनवरत मिल रही प्रतिष्ठा से गृह ग्राम के लोग भी आह्लादित हैं।गड़वार के समाजसेवी फिरोज अंसारी ने गड़वार में ही उनको सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

आयोजन 15मई दिन रविवार को गड़वार के रामलीला मंच पर शाम 4बजे से आयोजित् है। समारोह की अध्यक्षता रतसर कला की पूर्व ग्राम प्रधान सुश्री स्मृति सिंह तथा संचालन गड़वार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह करेंगे।

आयोजक फिरोज अंसारी का कहना है कि यह गड़वार के लिए गौरव की बात है कि पूरे प्रदेश के पत्रकारों की अगुवाई की जिम्मेदारी गड़वार को मिली है।

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close