google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उतरौलाबलरामपुर

हसीब खान के साथ भारी संख्या में लोग इफ्तार पार्टी में हुए शामिल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

अब्दुल मोबीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के विधानसभा उतरौला से समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी के गठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसीब खान चुनाव हारने के बाद भी लगातार क्षेत्र की जनता में बने हुए हैं और अपनी गंगा जमुनी तहजीब से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए है। लोगों के सुख-दुख में और सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार भाग ले रहे हैं।

इसी क्रम में रमजान का महीना चल रहा है। विधानसभा उतरौला क्षेत्र में हसीब खान के द्वारा कई जगहों पर रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम लगातार कराया जा रहा है। जिसमें सादुल्लाह नगर में भी रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें सादुल्लाह नगर व आसपास से भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर हसीब खान के साथ रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और उसके बाद उतरौला के मसूदिया पार्क में भी रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां पर भारी संख्या में रोजेदारों के साथ बैठकर पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने रोजा इफ्तार किया। सभी लोगों ने मुल्क में अमन और चैन खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

इस अवसर पर डॉ सल्लू रैनी,अल्ताफ सभा सद,इबरार खान,रिजवान सभा सद,अंसार भाई ,एजाज मालिक,नागर दादा,तस्लीम आलम रैनी ,मोहम्मद साकिब रैनी,डॉ डब्बू भाई,फिरोज खान ,अख्तर अली,अनवार भाई,आरिफ भाई,जिलानी रैनी (आदती),सकील खान आदि लोगों के साथ इफ्तार पार्टी में भारी संख्या में लोग सामिल हुए।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close