google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

17 साल की युवती बनी 12 साल के नाबालिग लड़के के बच्चे की मां

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

करुणा भटनागर की रिपोर्ट

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में पुलिस ने 12 साल के एक बच्चे को गिरफ्तार किया है। 12 साल के इस बच्चे पर 17 साल की एक लड़की को गर्भवती करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की दोनों का अफयेर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली की राजा मिरासुदर सरकारी अस्पताल में कुछ दिनों पहले एक नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि वो लड़की कुछ सालों से 12 साल के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। इसकी वजह से वो लड़की गर्भवती हुई और फिर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट के तरह आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लड़के को तंजावुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा  है। 

क्या है पॉस्को एक्ट?

पॉस्को एक्ट के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी भी तरह का सेक्सुअल बर्ताव पॉस्को एक्ट के दायरे में आता है। पॉस्को एक्ट लड़के और लड़की दोनों को समान रूप से शारीरिक शोषण जैसे कृत्यों से सुरक्षा प्रदान करता है। पॉस्को एक्ट के तहत जो मामले दर्ज किए जाते हैं उनकी सुनवाई विशेष अदालत में होती है। पॉस्को एक्ट में दर्ज मामले की सुनवाई कैमरे के सामने बच्चे के माता पिता या जिनपर उसे भरोसा होता है उनकी मौजूदगी में होती है।

पॉस्को एक्ट में अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा का प्रावधान है। इन सबके अलावा एक और बात पॉस्को एक्ट में है और वो ये कि यौन शोषण की घटना के एक साल के भीतर सुनवाई पूरी की जानी चाहिए ऐसा कानून में प्रावधान है। इसके अलावा अगर किसी नाबालिग से उसकी मर्जी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए गए हैं तो उसे भी रेप की श्रेणी में रखा जाता है।  

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  घायल, अधनंगी, नाबालिग, रेप पीड़िता दर-दर मदद मांगती रही और सबने दुत्कार दिया…. कैसे इंसान हैं हम 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close