google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मैनपुरी

महिला पुलिस ने सरेराह अपने पुलिस पति को क्यों जड़ दिए तडातड थप्पड़ ? पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में उस समय होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई जब एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पुलिसकर्मी पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए सरेराह थप्पड़ मार कर हाई वोल्टेज हंगामा शुरू कर दिया ह।  मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिसकर्मी पति को हिरासत में ले लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल के पास एक होटल का है जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने हंगामा कर आरोप लगाते हुए बताया उसका पुलिसकर्मी पति आगरा में तैनात है जो पुलिस की गाड़ी चलाता है। पति उसे लगातार 2 सालों से परेशान कर उसे मारने का भी प्लान बना चुका है।

कोरोना काल के समय पति के छोटे भाई की पत्नी उसके यहां रहने के लिए आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति के अवैध संबंध उसकी छोटे भाई की पत्नी से हो गए इसलिए उसका पति उसको आये दिन परेशान कर रहा है।

PunjabKesari

पीड़िता ने आज अपने पति को होटल के बाहर देख लिया उसे पता चला कि उसकी देवरानी भी होटल में आई है इसीलिए उसने उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। पति की प्रेमिका होटल के अंदर है ऐसी बात कह कर महिला लगातार हंगामा कर अपने पति को थप्पड़ मार रही थी। हलांकि मामले की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी पति को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close