google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबरवाराणसी

प्रशिक्षण के लिए ले जा रहे दो वाहनों में ईवीएम सपाईयों ने घेरा, खूब काटा बवाल, लोग जख्मी भी हुए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जीशान मेंहदी की रिपोर्ट

वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा दो वाहनों से ईवीएम को यूपी कालेज प्रशिक्षण के लिए ले जाने की जानकारी के बाद भी वाराणसी में मतगणना स्‍थल पहड़‍िया में प्रदर्शन के दौरान लोग घायल भी हो गए। दरअसल पहड़‍िया मंडी को मतगणना स्‍थल बनाए जाने के बाद से यहां ईवीएम की निगरानी हो रही थी। मंगलवार की शाम दो वाहनों में ईवीएम को सपाइयों ने ले जाते समय पकड़ा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रात तक पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा। 

सपाइयों ने ईवीएम को दोनों वाहनों से बरामद किया तो प्रदर्शन करने के साथ ही फोटो और वीडियो वायरल कर मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की। वहीं वाहन चालकों को बंधक भी बना लिया। 

विवाद की जानकारी होने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी आए। डीएम और पुलिस कमिश्‍नर ने कई राउंड सपा, कांग्रेस और सुभासपा नेताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन रात नौ बजे तक कई राउंड की वार्ता नाकाम रही। 

डीएम कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्‍नर ए सतीश गणेश ने नेताओं को बैठकर समझाने का प्रयास किया लेकिन बैठक कई बार बेनतीजा होने की वजह से रात तक गफलत बनी रही। 

रात नौ बजे तक पहड़‍िया मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज की अफवाह फैली तो भगदड़ भी मच गई।

jagran josh

भगदड़ के दौरान कई बाइकें गिर गईं तो उनकी जद में आने की वजह से लोग चोटिल भी हो गए।

भगदड़ के दौरान कई लोग कंटीली बाड़ की चपेट में आने की वजह से जख्‍मी भी हो गए। 

jagran josh

भगदड़ मची तो कौन किसके ऊपर गिरा पता ही नहीं चला, इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए। 

jagran josh

इस बीच रात करीब ग्‍यारह बजे एडीजी की गाड़ी पर मौके पर जुटे लाेगों ने पथराव कर दिया। इससे उनके चालक लालता को चोट आई। मंडी गेट के बाहर भीड़ ने कमिश्नर की फ्लीट को रोका और बैरिकेडिंग लगा दिया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग गिरा कर जब गाड़ी निकालने का प्रयास किया जा रहा था तो पथराव शुरू हो गया। ड्राइवर लालता प्रसाद यादव के घायल होने पर उनको दीनदयाल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस अधिकारी प्रबल प्रताप सिंह ने क्षतिग्रस्त इनोवा कार को मुख्यालय 95 केरिपु बल के गेट के अंदर कराया। उसी दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव भी कर दिया गया। वहीं सिगरा थाना की गाड़ी में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

 

रात करीब 10.30 बजे धरना दे रहे सपा, बसपा, सुभासपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीएम कौशलराज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को पहड़िया मंडी से बाहर नहीं निकलने दिया। दोनों अधिकारी वापस स्ट्रांग रूम की ओर आकर बैठ गए।

वहीं सपा के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी ट्वीट कर जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close