google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
इंदौरमध्य प्रदेश

शराब के नशे में मनचला छेडता था महिला को फिर एक दिन महिला ने किया ऐसा…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

इंदौर । एक महिला ने मनचले को सड़क पर पटककर चप्पलों से पीट दिया। आरोपी शराब पीकर आए दिन छेड़खानी करता था। सोमवार को भी वह महिला को छेड़ते हुए पास से निकला। इस बार महिला ने हिम्मत दिखाकर उसका पीछा किया। उसे रास्ते में रोका। फिर सड़क पर पटककर चप्पलों से पीट दिया।

बताया जाता है कि महिला श्रीराम नगर की रहने वाली है। शराबी युवक का नाम दिनेश है। रहवासियों को मारपीट और चिल्लाने की आवाज आई तो कई लोग इकट्‌ठा हो गए। महिला लोगों से कहती रही कि आरोपी उसे परेशान करता है। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

रहवासियों ने महिला को रोका तो बदमाश ने दौड़ लगा दी

रहवासियों ने महिला को मनचले को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी। रहवासियों ने काफी देर बाद जब महिला को रोका तो मनचले ने दौड़ लगा दी। इस दौरान महिला भी उसके पीछे दौड़ी, लेकिन शराबी जब तक हाथ से निकल गया। काफी देर तक पुलिस भी यहां नहीं पहुंची। इस मामले में TI द्वारकापुरी सतीश द्विवेदी के मुताबिक उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर महिला मनचले के खिलाफ केस दर्ज कराती है तो कार्रवाई की जाएगी।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close