google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपाल

तीन साल तक प्रेमिका का करता रहा दैहिक शोषण और जब शादी की बात आई तो किया ऐसा…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुखविंदर सिंह की रिपोर्ट

भोपाल । साइकोलॉजी में PhD कर रही स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड की साइकोलॉजी नहीं समझ सकी। आरोपी उसे प्यार में फंसाकर तीन साल तक यूज करता रहा। इमोशनल ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे। अब जब छात्रा ने शादी करने की बात कही तो उसने साफ कह दिया कि वह अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं कर सकता। उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ही उसने उससे दोस्ती की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार बागसेवनिया में रहने वाली 28 साल की छात्रा की पहचान फरवरी 2019 में विवेक दुबे से हुई थी। वह उससे एक सलून में मिली थी। पहली ही मुलाकात में विवेक ने उसके सामने शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 5 महीने बाद 27 जुलाई 2019 में विवेक ने उसे मिसरोद में अपने घर पर मिलने बुलाया।

शादी का वादा कर बनाए रिलेशन

इसे भी पढें  आइये न आप भी किसी दिन हमारी रामलीला का आनंद लेने के लिए…

लड़की उसके घर की जगह कहीं सार्वजनिक जगह पर मिलना चाह रही थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि विवेक ने कहा कि वह उसके घर आ आए। वह पूरी तरह सेफ रहेगी। उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। घर पर उसने शादी करने का वादा कर पहली बार उसके साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद से वह शादी की बात करते हुए बार-बार रेप करता रहा।

इस तरह खुला राज

छात्रा ने बताया कि विवेक शादी करने की बात को हर बार टाल देता था। तीन साल से वह इसी तरह उससे रेप करता रहा और रुपए लेता रहा। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि विवेक के कुछ और लड़कियों से रिलेशन हैं। इसके बारे में पूछने पर विवेक ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। वह तो सिर्फ उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्यार का नाटक करता रहा। अब उसे उसकी जरूरत नहीं है।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close