google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर

जिसपर था भरोसा उसी ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर अब कर रहा है ऐसा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर। बर्रा के जरौली निवासी युवती माता-पिता की मौत के बाद बचपन से ही मामा-मामी के घर रह रही है, कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। इस बीच पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। जिसके बाद से तात्याटोपे नगर निवासी ठेकेदार के साथ स्टेज शो करती है।

आरोप है कि ठेकेदार बीती छह फरवरी को स्टेज शो के बहाने से बिठूर स्थित एक फार्म हाउस ले गया। जहां आठ से नौ लोग और एक युवती पहले से मौजूद थे। स्टेज न देखकर उसने एतराज किया तो दोगुने रुपये देने का झांसा देकर रूम डांस करने को कहा। ज्यादा रुपये मिलने पर उसने सहमति जताई।

सात से आठ गानों पर रूम डांस के बाद प्यास लगने के पर उसे कोल्डड्रिंक दी गई। जिसको पीने के कुछ देर में वह अचेत हो गई।

आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ठेकेदार ने जिसका वीडियो भी बना लिया, अब ठेकेदार उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

पीडिता ने बर्रा थाने में तीन नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी बर्रा दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

89 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close