google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

डोभी की बेटी आस्था सिंह ने पहले ही प्रयास में UPSC में पाई 61वीं रैंक, गांव कुशहां और जौनपुर जिले का किया नाम रोशन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

डोभी, जौनपुर की बेटी आस्था सिंह ने UPSC 2024 में पहले प्रयास में 61वीं रैंक हासिल की। जानें उनकी सफलता की कहानी और कैसे उन्होंने पूरे जिले का मान बढ़ाया।

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

सिधौना/आजमगढ़ – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के डोभी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुशहां की होनहार बेटी कुमारी आस्था सिंह ने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर में 61वीं रैंक प्राप्त कर समूचे जिले का मान बढ़ाया है। मात्र 21 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि प्राप्त कर आस्था सिंह ने यह साबित कर दिया कि संघर्ष और संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल ग्राम कुशहां, बल्कि पूरा डोभी क्षेत्र और जौनपुर जिला गर्व महसूस कर रहा है।

गौरतलब है कि आस्था सिंह के पिता श्री बृजेश कुमार सिंह और माता श्रीमती शालिनी सिंह ने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा डोभी के ही श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज, मुर्खा से प्राप्त की थी। यही नहीं, श्री बृजेश सिंह के सभी सगे और चचेरे भाइयों की शिक्षा भी इसी विद्यालय से पूरी हुई है, जो इस सफलता को एक पारिवारिक गौरव में तब्दील करती है।

इस अद्भुत उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से आस्था सिंह और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी गई है। यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

131 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close