google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलिया

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बलिया शाखा के चुनाव सम्पन्न, सभी पदों पर निर्विरोध चयन

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA0001
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
131 पाठकों ने अब तक पढा

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

बलिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा बलिया के चुनाव 26 जनवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव अधिकारी श्री अरुण कुमार चौहान ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की।

[the_ad id=”122669″]

इस चुनाव में श्री कौशल कुमार उपाध्याय को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि श्री अजय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्री वीरेंद्र राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। श्री संजय कुमार भारती को मंत्री और श्री अरुण कुमार को संयुक्त मंत्री का पद सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, श्री सुनील कुमार को द्वितीय संगठन मंत्री, श्री चंदन कुमार को कोषाध्यक्ष, श्री परवेज आलम को संप्रेक्षक, और श्री रविशंकर पांडेय को सांस्कृतिक एवं गृहमंत्री का दायित्व दिया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संघ की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

चुनाव अधिकारी श्री अरुण कुमार चौहान ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close