google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

सर मम्मी मर गईं हैं, अब पापा… लड़की की आगे की बात पर थानेदार सन्न रह गए…पूरी खबर पढिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

आज के समय में लड़कियां और महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। पहले माना जाता था कि बाहर जाने पर ही लड़कियों को खतरा होता है या फिर अनजान लोग ही लड़कियों पर बुरी नजर रखते हैं। लेकिन अब तो हालत ऐसी हो गई है कि ज्यादातर यौन शोषण के मामले घर के अंदर से ही सामने आते हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहने वाली सोलह साल की एक लड़की ने जब थाने में अपनी कहानी सुनाई तो थानेदार भी हैरान रह गया। 

उसकी कहानी सुनने के बाद थाने में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ज़माना इतना खराब हो गया है कि एक सगा पिता अपनी ही बेटी की अस्मत लूटने में लग गया। 

मां की मौत के बाद शुरू हुआ सिलसिला

लड़की ने थाने में अपने पिता के खिलाफ मामला दर्द करवाया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की मां की मौत दस साल पहले हो गई थी। उस समय बच्ची मात्र छह साल की थी। जैसे-जैसे लड़की बड़ी हुई, उसके पिता की नियत बिगड़ने लगी। काफी समय से वो अपनी ही बेटी का रेप कर रहा था। जब बेटी विरोध करती तो वो मारपीट करता था। 

पंचायत भी गया था मामला

पिता द्वारा रेप की शिकायत लड़की ने अपने घरवालों को दी थी। तब मामला पंचायत तक गया था। उस समय पंचों ने शख्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया। लेकिन शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो लगातार अपनी बेटी का रेप कर रहा था। अब लड़की ने पुलिस में पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और इंसाफ की गुहार लगाई है। 

228 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close