google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखनऊ

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनूप मिश्रा और प्रदीप वर्मा सम्मानित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. रूबी राज सिन्हा द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित कार्यक्रम “मुझे ऐतराज है!” में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाई गई।

यह कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आईएएस धीरेंद्र सिंह सचान, और राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष, नम्रता पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सब-इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अनूप मिश्रा, जो उन्नाव में तैनात हैं, को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए “शक्तिस्वरूपा सेवा सम्मान” से नवाज़ा गया। वहीं, प्रदीप कुमार वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए समान सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि आईएएस धीरेंद्र सिंह सचान ने महिलाओं के आत्मरक्षा के अधिकार को रेखांकित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाओं को आत्मरक्षा के कदम उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जया प्रदा के खिलाफ गैरजमानती वारंट क्यों किया गया जारी ? पढ़िए इस खबर को

नम्रता पाठक ने सरकार द्वारा संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 112, और 1098 के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया।

अनूप मिश्रा ने साइबर क्राइम और पुलिस सहायता के विषय में महिलाओं को जानकारी दी और बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने और शिक्षक प्रदीप वर्मा ने उन्नाव में “ग्रीन एंड क्लीन उत्तर प्रदेश” अभियान की भी जानकारी दी, जिसमें शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में डॉ. रूबी राज सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के साथ होने वाले अपराध और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं।

एमडी नृत्य अकादमी के बच्चों ने एक नाटिका के माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और समाज की मौजूदा स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

अंत में, अनूप मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, निदा फातिमा, और अन्य समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. रूबी राज सिन्हा और प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने सभी को महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ शपथ दिलाई।

132 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close