google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

पूर्व डीजीपी की तरफ से आजमगढ़ पुलिस को क्यों किया गया सम्मानित? पढिए पूरी खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़ जिले की पुलिस मोबाइल टॉवरों से अजना उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 13 चोरों को गिरफ्तार करते हुए 10 अजना उपकरण कीमत लगभग 12 लाख रूपयें 03 कार, मोबाइल व नकदी बरामद करके आरोपियों को जेल भेजवा दी।

एसपी आजमगढ़ हेमराज मीना के नेतृत्व में इस गिरोह का पर्दाफांस किया गया। अन्यथा कोई भी अधिकारी इस साइलेंट चोरी की तरफ ध्यान ही नहीं देता था।

पुलिस की इस उपलब्धि के परिप्रेक्ष्य में टावर के पूर्व डीजीपी यूपी अरविन्द कुमार जैन यूपी ईस्ट सर्किल एडवाइजर द्वारा अपने कम्पनी के . प्रशान्त चौधरी सिक्युरिटी हेड इण्डस यूपी ईस्ट, समर सिंह चौहान सिक्युरिटी हेड निशा यूपी,. रिटायर्ड डीएसपी लक्ष्मण राय इण्डस ओएसडी जोन गाजियाबाद-आजमगढ़, विवेक दुबे जोन निशा सिक्युरिटी आफिसर गाजियाबाद-आजमगढ़ को भेजकर पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल को मोमेन्टो दिया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली समस्त पुलिस टीम को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रथम के निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी और उनकी टीम के उप निरीक्षक रुपेश सिंह, हेडकांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, आरक्षी अवनीश सिंह, आरक्षी अरुण पाण्डेय, आरक्षी सुनील प्रजापति, के अलावा स्वाट टीम द्वितिय के प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला, गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंत लाल, चौकी प्रभारी गोसाईं की बाजार उप निरीक्षक राकेश चन्द्र त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनोद सरोज, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अभिमीत तिवारी, आरक्षी मुकेश यादव, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार स्वाट टीम द्वितीय, मुख्य आरक्षी चन्द्रमा मिश्रा, आरक्षी आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश यादव, ओ.पी. दिनेश यादव सर्विलांश सेल, हेड कांस्टेबल सुशील यादव मय हमराह थाना गम्भीरपुर का नाम शामिल है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close