google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झांसी

गरीबी के कारण पति को छोड भागी प्रेमी के साथ, 22 साल बाद पति हुआ अमीर तो भागी बीवी वापस आई और कर दिया खेला 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सारमऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 22 साल पहले पत्नी ने अपने पति को आर्थिक तंगी के कारण छोड़ दिया था और बच्चों को भी अपने साथ ले गई थी। लेकिन अब, पति के पास अचानक पैसे आने के बाद पत्नी फिर से लौट आई है।

मामले का ब्योरा इस प्रकार है: लगभग दो दशकों तक पति अनिल अकेला रहा। अनिल की पत्नी और उसका प्रेमी के बीच झगड़े के चलते उनका मामला थाने तक पहुंच गया था, और अनिल को मारपीट के आरोप में जेल भेजा गया था। इसके बाद, पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने लगी और अनिल को अकेला छोड़ दिया।

अनिल ने खुद को संभालते हुए गांव के एक मंदिर में पुजारी का काम शुरू किया। इस दौरान, अनिल की पुश्तैनी जमीन बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण द्वारा ले ली गई और उसके बदले में उसे 28 लाख रुपये का मुआवजा मिला। जब पत्नी को इस धनराशि की जानकारी मिली, तो वह और उनके बच्चे अनिल के पास लौट आए।

इसे भी पढें  आक्रामक किन्नरों ने थाने में खूब काटा बवाल, वजह आपको चौंका देगी

पत्नी और बच्चे अनिल के पास लौटने के बाद उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन अनिल ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद, पत्नी और बच्चे मिलकर अनिल की जेब से डेढ़ लाख रुपये छीनकर भाग गए। इस घटना की शिकायत अनिल ने रक्सा थाने में की है।

अनिल का कहना है कि जब पत्नी को पता चला कि उसके पास बड़ी रकम आई है, तो उसने और बच्चों ने वापसी का रास्ता अपनाया।

अनिल के अनुसार, पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं, और उसने बताया कि एक बेटा वकील है जबकि दूसरा भी सक्षम है। अनिल ने कहा कि एक बेटे ने कहा कि वह उसके साथ रहना चाहता है और इसके बाद वह एक प्लॉट पर काम करने लगा।

अनिल ने प्लॉट पर काम करने के लिए कारीगर को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। जब अनिल पैसे लेकर प्लॉट पर पहुंचा, तो पत्नी और बच्चों ने उसे वहां घेर लिया और पैसे छीन लिए।

अनिल ने कहा कि वह गनीमत मानता है कि बाकी पैसे बैंक में सुरक्षित हैं। अब वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।

108 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  युवती के गैंगरेप होने की शिकायत की असलियत जानते ही पुलिस के उड़ गए तोते.. पढिए क्या है मामला❓

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close