google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बलौदाबाजार

प्यार का खौफनाक अंजाम ; 40 साल की माँ की आशिकी बनी 18 साल के बेटी की मौत का कारण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुमित गुप्ता की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में एक दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दिलहरण नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने मां और बेटी की हत्या की है। 

मामले की शुरुआत सोमवार को हुई, जब थाना कसडोल को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में एक महिला और उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस बल और एसएसपी विजय अग्रवाल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पाया गया कि 40 वर्षीय संतोषी और उसकी 18 वर्षीय पुत्री ममता साहू की हत्या कर दी गई थी। दोनों शव जली हुई अवस्था में मिले, और उनके सिर पर घातक हथियार से गंभीर चोटें पाई गईं। आरोपी ने शवों पर मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया था। 

पुलिस ने एफएसएल रायपुर की फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना की रात मृतका का बेटा सुनील एक शोक कार्यक्रम में गया हुआ था, और इस दौरान घर में केवल मां और बेटी ही मौजूद थीं।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गांव का ही दिलहरण मृतका के घर आना-जाना करता था और वह सुबह से गांव से बाहर गया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने दिलहरण पर ध्यान केंद्रित किया और उसे हिरासत में लिया। दिलहरण से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

दिलहरण ने बताया कि उसकी संतोषी के साथ प्रेम संबंध थे और वह उसे पैसे की मदद भी करता था। हाल ही में, संतोषी ने उससे और अधिक पैसे की मांग की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह उसकी बदनामी कर देगी और उसके घर में पत्नी बनकर रह जाएगी। इस धमकी से परेशान होकर दिलहरण ने संतोषी की हत्या की योजना बनाई। 

घटना की रात, दिलहरण संतोषी को समझाने के लिए उसके घर गया। वहां संतोषी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दिलहरण ने गुस्से में आकर संतोषी के सिर पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे वह गिर गई और लहुलुहान हो गई। इसके बाद, ममता भी घटनास्थल पर आ गई और दिलहरण ने उसे भी उसी टंगिया से मार डाला।

हत्या के बाद, दिलहरण ने सबूत छुपाने के लिए दोनों शवों पर मिट्टी तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की और घर के पीछे के रास्ते से भाग गया। पुलिस ने दिलहरण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

133 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close