google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

आक्रामक किन्नरों ने थाने में खूब काटा बवाल, वजह आपको चौंका देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विनीत मिश्रा की रिपोर्ट

देवरिया में एक किन्नर के साथ दस साल तक रहने के बाद छोड़ने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर गुरुवार को किन्नरों ने सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के बाद कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

यह देख पुलिसकर्मियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया और महिला पुलिसकर्मी इधर-उधर भाग खड़ी हुईं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

शहर के एक मोहल्ले की किन्नर का सदर रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया। किन्नर के अनुसार युवक ने उसके साथ शादी कर ली। दोनों एक साथ किराये के मकान में रहने लगे। वह युवक को खर्चे के लिए हर महीने दस हजार रुपये देती थी। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दस साल साथ रहने के बाद कुछ माह पहले युवक ने उससे किनारा कर लिया और उसे छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा। कई बार समझाने के बाद भी वह साथ रहने को राजी नहीं हुआ।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आचार संहिता को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल

इसे लेकर गुरुवार को किन्नर अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को लेकर सदर कोतवाली पहुंची। युवक पर बेवफाई करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नर कोतवाली परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे।

यह देखकर जन शिकायतें सुनने के लिए बैठे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। महिला पुलिसकर्मी भी भाग खड़ी हुईं। किन्नरों ने कई कुर्सियां तोड़ डालीं। उनका आक्रोश देख अन्य पुलिसकर्मियों ने आफिस का दरवाजा बंद कर लिया।

बाहर भी लोगों की काफी भीड़ जुट गई। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत किया। किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ 377 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close