google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अयोध्या

काम दिलाने के बहाने बुलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, सपा नेता की करतूत ने सबको चौंका दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

अयोध्या में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और बेकरी चलाने वाले मोईद खान और उसके दो अन्य साथियों पर लगे हैं। 

पीड़िता को बेकरी में काम दिलाने के बहाने बेकरी में काम करने वाले युवक ने बुलाया। हालांकि, बेकरी मालिक मोईद खान की नीयत खराब थी। उसने और युवक ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद, वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की को डराया-धमकाया गया।

लड़की के गर्भवती होने की जानकारी तब सामने आई जब उसकी तबियत अचानक बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद, लड़की ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। भदरसा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर दी है। मोईद खान और राजू की पहचान कर ली गई है, लेकिन दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  दंगों की नफरती आग में झुलसती अमन ओ मोहब्बत का आदर्श

पुलिस के मुताबिक, मोईद खान के समाजवादी पार्टी के नेता होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने भी मोईद खान को सपा नेता बताया है, क्योंकि आरोपी राजू ने उसे सपा नेता के रूप में ही पेश किया था।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close