google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
संत कबीर नगर

समाधान दिवस पर आई महिला ने जैसे ही झोले से बोतल निकाली, लपकी पुलिस और फिर जो हुआ उसे आप खुद पढ़ लीजिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

संतकबीरनगर। शनिवार को कोतवाली थाना में समाधान दिवस के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता जनता की फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच एक महिला बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंच गई। जैसे ही महिला ने बोतल निकाली, पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उससे बोतल छीन ली, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई।

महिला की पहचान गोरखपुर जनपद के कटसहरा निवासी लालती देवी के रूप में हुई। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से महिला का इरादा समय पर भांपा गया और उन्होंने फुर्ती से बोतल छीन ली। इसके बाद, महिला ने अपनी शिकायतों के दस्तावेज अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए।

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन, जो खलीलाबाद तहसील के कुईकोल में स्थित है, विपक्षियों ने उसके पिता से गलत तरीके से रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से कब्जा कर ली है। उसने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिला।

इसे भी पढें  कागजों में जिस पत्नी को मृत दिखाकर कर रह था नौकरी वो निकली जिन्दा

डीएम और एसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद, डीएम ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि महिला को पानी पिलाया जाए और शांत होने पर उसकी फरियाद सुनी जाए। 

महिला को पानी पिलाने के बाद, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। महिला को आश्वस्त करने के बाद, वह संतुष्ट होकर दफ्तर से वापस चली गई।

124 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close