google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झांसी

बडी़ बहन से हुई सगाई, छोटी से नयन लगाई, फिर जो हुआ उसने इलाका थर्रा डाला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है जहाँ एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के मुताबिक, युवक की शादी पहले उसकी बड़ी बहन से तय हुई थी, लेकिन बाद में उसने छोटी बहन से लव मैरिज कर ली। जब युवती मायके गई, तो वहां विवाद हो गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना के आठ दिन बाद युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने चचेरे भाई पर आरोप लगाया है कि उसने शराब पिलाकर और जहर खिलाकर उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पंचनामा भर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

यह घटना गुरसराय निवासी वृन्दावन अहिरवार के परिवार की है। वृन्दावन के तीन पुत्र हैं: अजय (22), जयपाल (20), और छोटू। अजय और जयपाल का रिश्ता पास के गाँव की दो बहनों से तय हुआ था, और लगभग दो वर्ष पहले फलदान भी हो चुका था। परंतु, 8-10 माह पहले लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

इसी दौरान अजय और लड़की वालों की छोटी पुत्री, निशा, के बीच प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने 1 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह कर लिया। अजय और निशा एक साथ रह रहे थे, लेकिन निशा के मायके वालों ने इस विवाह को स्वीकार नहीं किया। निशा का कहना है कि रिश्ते टूटने में उसके मायके वालों की गलती थी, जिसके कारण उसने अजय से लव मैरिज की। दो माह पहले निशा की मां उनके घर आई थीं, और 29 मई को निशा मायके चली गई।

इसे भी पढें  जोधपुर नगर निगम उत्तर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड नंबर 47 में गीले कचरे को कंपोस्ट करना बताया

मायके में निशा की बहनों और परिजनों ने उसके साथ झगड़ा किया और अजय के पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट की। निशा ने आरोप लगाया है कि उसका चचेरा भाई, जो ससुराल के पास रहता है, उसने अजय को शराब पिलाई और जहर खिला दिया। जब अजय की हालत बिगड़ी, तो उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना गुरसराय के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष अवस्थी ने बताया कि निशा अपना हिस्सा मांगने के लिए मायके पहुंची थी। उसके परिजनों का कहना था कि उसने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी और जब बड़ी बहनों ने उस परिवार में शादी से इंकार कर दिया था, तो निशा को भी वहां शादी नहीं करनी चाहिए थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 

यह घटना 27 मई की है और 5 जून को अजय ने जहर खाया। अब निशा अपने मायके वालों पर आरोप लगा रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।

129 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

इसे भी पढें  सावधान !! अन्य राज्यों में तांडव मचाने के बाद अब लौटता हुआ मानसून दे रहा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में प्रलय का संकेत 

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close