google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

सड़क हादसे में युवक की मौत, जुलाई में होने वाली थी शादी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

बहराइच: अयोध्या के मिल्कीपुर में मजदूरी करने गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, तब वह अपनी मां से वाहन में बैठकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

युवक की जुलाई माह में शादी तय थी। हादसे की खबर सुनकर गांव के लोगों की आंखें भर आ रही हैं।

रामगांव इलाके के ग्राम पंचायत लौकना के मुरईपुरवा निवासी राधे का बेटा राहुल अपने साथी विक्रम, संभर, अतुल, बंटा और प्रह्लाद के साथ अयोध्या के मिल्कीपुर में सड़क निर्माण में मजदूरी करने गया था। उसे क्या पता था कि जहां वह मजदूरी करने जा रहा है, वहां से वापस नहीं लौटेगा। कई दिनों तक मजदूरी करने के बाद वह अपने साथियों संग वापस घर लौट रहा था।

वाहन में बैठकर वह अपनी मां से मोबाइल फोन पर घर का हालचाल पूछ रहा था। बात पूरी भी नहीं हुई थी कि जिंदगी की डोर टूट गई। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उसके वाहन में टक्कर मार गया। इसमें सभी साथी घायल हो गए, लेकिन राहुल की जान चली गई। शव घर पहुंचते ही बेसुध मां बेटे को याद कर पछाड़े मारने लगी। पिता राधे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे को खोने के गम में पूरा परिवार डूब गया। जुलाई माह में होने वाली उसकी शादी की तैयारियां भी हो रही थीं, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close