google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

देवर के समर्थन में भौजी ने कहा, ई जवन आजमगढ़ ह न…. ई हम समाजवादीयन के करेजा में बसल ह….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 25 मई को मतदान है। मंगलवार को देवर धर्मेंद्र यादव के समर्थन में डिंपल यादव ने चुनाव प्रचार किया। आजमगढ़ के मेंहनगर के खरिहानी बाजार में चुनावी जनसभा को डिंपल यादव ने संबोधित किया। 

डिंपल यादव ने अपने भाषण की शुरुआत जैसे ही भोजपुरी से की, वैसे ही वहां मौजूद जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। डिंपल यादव ने भोजपुरी में आजमगढ़ की जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि “आजमगढ़ क पवित्र, पावन धरती के हम हाथ जोड़ के नमन करत हई….ई जवन आजमगढ़ ह न…. ई हम समाजवादीयन के करेजा में बसल ह….ईहां के माटी के कण कण से हमनी के प्यार बाटे अउर हमनी के मरते दम तक ई प्यार अउर लगाव अईसेहीं बनल रही।”

नेताजी आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे

मैनपुरी सांसद और सपा नेता डिंपल यादव ने मंगलवार को आजमगढ़ से सपा प्रत्‍याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में मेंहनगर के खरिहानी बाजार में चुनावी जनसभा की। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों के गढ़ आजमगढ़ में भाजपा की सरकार में हर तरफ बर्बादी का ही मंजर दिखा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे। मुख्‍यमंत्री रहते अखिलेश ने भी आजमगढ़ के विकास को नया आयाम दिया। भाजपा सरकार इसे तबाह कर देगी।

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जिताने की डिंपल ने की अपील

समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी हुई है। वहीं, व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। किसान बदहाल है। ऐसे में आजमगढ़ की जनता से अपील है कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को इस चुनाव में जीताकर नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि आजमगढ़ हमेशा ही समाजवादियों का गढ़ रहा है। यह नेताजी की कर्मभूमि रही है। नेता जी सदैव आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे। आजमगढ़ के विकास में समाजवादी पार्टी की सरकार का योगदान रहा है। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जिलाध्यक्ष को पितृ शोक

डिंपल यादव ने कहा कि आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है। ऐसे में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। संविधान को बदलने की बात करने वाली वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

121 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close