google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने राहुल गाँधी को “शहीदजादा” करार दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया । देश की जनता समझदार है,भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है, अब वह इनके झांसे में नही आने वाली है।

उक्त बातें नगर के जेल चौकी के पास एक मैरेज हाल में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के बैठक को सम्बोधित करते हुए यूपी कांग्रेस के प्रभारी ,राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को शहजादा कहते हैं वह शहजादा नही शहीदजादा हैं। देश के लिए महात्मा गांधी जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी है, शहजादा कहना शहीदों का अपमान है। जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।आप अपने अपने बूथ को जीतानें के लिए और मजबूती से लग जाएं।अपने शासनकाल में भाजपा ने जनता व विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है।आज देश की केंद्रीय एजेंसियां भी सत्ता के दबाब में है। यह चुनाव देश व संविधान बचाने का चुनाव है।कांग्रेस में त्याग व समर्पण की भावना है। गठबंधन के सलेमपुर व देवरिया के प्रत्याशी को जिताने के लिए मजबूती से जुट जाएं।

देवरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से जो वादे किए वह पूरे नही किए।कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गों के विकास की ख्याल रखा है। आज देवरिया में जिला अस्पताल नही है।रिंग रोड का वादा हवा हवाई साबित हुआ है।

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, ,देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो ,पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, गजाला लारी,आलोक प्रसाद,केशवचन्द यादव, अवधेश सिंह,सुयश मणि त्रिपाठी, शहला अहरारी, जैनेन्द्र पाण्डेय, मिंटू,कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवरिया रामजी गिरि, बलिया जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक,सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, आप जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, आनंद श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द सिंह,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी,नीलेश त्रिपाठी, आनंददेव गिरि, जगरनाथ यादव, वरुण राय, भरथ मणि त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद, गोविंद मिश्र, मार्कण्डेय मिश्र, वजीर अहमद,अंशु मिश्र, मानवेन्द्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close