google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने तैयार की है नई रणनीति

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक रणनीति के आगे विपक्षी पार्टियां पूरी तरह फेल है। लोकसभा चुनाव में अपने मतों को सहेजने के लिए पार्टी ने खास रणनीति अपनाई है। इस रणनीति में पन्ना प्रमुखों को खास भूमिका सौंपी गई है। पन्ना प्रमुख अपने निर्धारित पन्ने में दर्ज सभी 60 मतदाताओं को न केवल सहेजकर बूथ तक पहुंचाएंगे, बल्कि उन्हें भाजपा की पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। हर बूथ पर तैनात भाजपा के बूथ बीएलओ और बूथ महामंत्री इस काम में उनकी मदद करेंगे। पार्टी ने पन्ना प्रमुख ,बूथ बीएलओ और बूथ महामंत्री को त्रिदेव की संज्ञा दी है। पार्टी नेताओं की माने तो अबकी बार 400 पर वाले नारे को हकीकत में बदलने में इन त्रिदेवों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा दे चुकी भाजपा धरातल पर भी पूरा प्लान तैयार कर लिया है। कार्यकर्ता हर मतदाता तक पहुंचकर उनकी मंशा जान रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। पन्ना प्रमुखों को इसकी खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। पन्ना प्रमुखों की विशेष नजर उन मतदाताओं पर होगी, जिनका रुझान विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को वोट देने पर होगा। पन्ना प्रमुख विपक्ष के प्रति लगाव रखने वाले मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और यदि भाजपा के प्रति किसी विषय को लेकर नाराजगी है तो उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वे बूथ बीएलओ और बूथ महामंत्री की भी मदद लेंगे। पार्टी के ये त्रिदेव यह बात भी जानने की कोशिश करेंगे उक्त मतदाता का विपक्ष के प्रति लगाव क्यों है।

वोटरों को बूथ तक ले जाने की होगी खास जिम्मेदारी

आप को यह भी पसंद आ सकता है  'मानसिक स्वास्थ्य एवं हाइजेनिक' विषयक सेमिनार में केडेटों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भाजपा की हर बैठक में पन्ना प्रमुखों और और उनके सहयोगियों की भूमिका और कार्यों की समीक्षा की जा रही है। सोमवार को हुई बैठक में पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने कहा कि हर बूथ को जितने के लिए पन्ना प्रमुखों को अपने पन्नो के मतदाताओं को घर से निकाल कर बूथ तक ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य करना होगा तभी शत प्रतिशत मतदान भी होगा और हम उन बूथों पर जीत हासिल कर सकेंगे। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि हर बूथ पर हमारे पार्टी के त्रिदेव का दायित्व बहुत बड़ा है। बूथ के सभी वोटों को सहेजने का कार्य इन त्रिदेवों का है। बूथ जीतने के लिए बूथ की संरचना बनाकर सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर बैठक करके क्या करना है उसको तय कर लें ।

मतदाता सूची के एक पन्ने पर 60 मतदाताओं का नाम दर्ज रहता है। भाजपा संगठन द्वारा हर पन्ने का एक प्रमुख बनाया गया है। उसे पन्ना प्रमुख कहा जाता है। ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर लोकसभा तक के चुनावों में मतदाताओं को सहेजने में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजनीतिक टीकाकारों की माने तो सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने में काफी कसरत की है, जिसका नतीजा है कि विपक्ष हर चुनाव मात खा रहा है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  सोशल मीडिया और यूट्यूब से सुरंग खोदना सीखा और वारदात को अंजाम देने लगे...

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close