google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

कांग्रेस की ओर से अखिलेश सिंह ने दाखिल किया पर्चा ; उमडी भीड़ देख बढी जीत की उम्मीद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। आज पूरे देश में परिवर्तन की बयार बह रही है, देश व उत्तर प्रदेश से भाजपा बुरी तरह से चुनाव हार रही है। देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह को चुने इस पिछड़े क्षेत्र का समुचित विकास होगा।

उक्त बातें नगर के चीनी मिल मैदान के समीप एक मैरेज हाल में कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के पर्चा दाखिल करने के पहले आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए फाजिलनगर के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज जो ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी हैं वह साबित करती है कि देवरिया व देश से भाजपा का सफाया तय है। तीन चरणों में सम्पन्न हुए चुनाव में ही भाजपा की हार तय हो गई है। अब उनके नेता विकास के बजाए अपने नफरत फैलाने वाले बातों में देश की जनता को उलझाने में लगे हैं।लेकिन अब उनका यह शस्त्र बेकार हो गया है। विकास के लिए आमजन इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रहा है। पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप विकास कराने के लिए बेहतर अखिलेश प्रताप सिंह को अपना सांसद बनावें।

इसे भी पढें  विद्यालय विकास की चर्चा भी हुई और इस महीने जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन भी विद्यालय में मनाया गया, वीडियो ? देखिए

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कार्यकर्ता जीत हासिल करने के लिए पूरे मनोयोग से लग गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों के लोगों का उत्साह बता रहा है कि भाजपा की विदाई तय है।

पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश के सर्व समाज को न्याय दिलाने व संविधान बचाने का काम करेगा।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य जेपी जायसवाल, हरिनारायण चौहान,सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी,राघवेंद्र सिंह राकेश, आनंद श्रीवास्तव,मुकुन्द भाष्कर मणि, पुरुषोत्तम सिंह,परवेज आलम,उमेश नारायन शाही, वरुण राय, नौशाद खान,सुहैल अंसारी,गोविंद मिश्र, रणवीर यादव,बजरंग बहादुर सिंह, नीलेश त्रिपाठी, समीर पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी, सत्यम पाण्डेय,भरत मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी,मनीष सिंह, सीमा सिंह,हर्षित सिंह, मार्कण्डेय मिश्र,सुनील द्विवेदी, सत्यप्रकाश मिश्र अंशु,दिनेश गुप्ता, प्रेम प्रजापति, हरीश सिंह,गोविंद शर्मा, नागेन्द्र शुक्ल,मनोज यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, मंजूर हसन,खुर्शीद आलम, नागेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, बदरे आलम, प्रेमलाल भारती, जुलेखा खातून, आनंददेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सुबाष सिंह सैथवार, मधु शर्मा, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

103 पाठकों ने अब तक पढा

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close