google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Punjabचंडीगढ़पंजाब

जुडवां बच्चों से गर्भवती पत्नी को चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया, पूरी घटना रुह कंपा देगी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शिव कुमार की रिपोर्ट

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के ब्यास थानांतर्गत गांव बुल्ले नंगल में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जला दिया। सबसे भयावह यह है कि उसकी पत्नी जुडवां बच्चों से गर्भवती थी। पति ने उसे मारा-पीटा फिर चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। जलने की बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इधर आरोपी पति फरार हो गया है। घटना को मानवाधिकार आयोग ने और महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया। पुलिस को निर्देश जारी किए गए, जिसके बाद आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

कलेर घुमान गांव की रहने वाली पिंकी की शादी दो साल पहले बुलेनंगल गांव के रहने वाले सुखदेव सिंह के साथ हुई थी। सुखदेव सिंह मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन अकसर अपने घर की छत्त पर कबूतर उड़ाता रहता था। उसने कई मंहगे कबूतर पाल रखे थे।

पुलिस ने बताया कि सुखदेव मेहनत मजदूरी करके जो थोड़ा बहुत कमाता था, वह कबूतरों को पालने में उड़ा देता था। इधर पिंकी गर्भवती हुई। पता चला कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। पिंकी ने सुखदेव से कई बार कहा कि वह भविष्य को लेकर गंभीर हो जाए क्योंकि उसके दो बच्चे होने वाले हैं। अगर वह कमाई इस तरह कबूतरों पर खर्च करेगा तो वह बच्चों के कैसे पालेगा।

इसे भी पढें  नैन लड़ी, प्यार की दीवानगी छाई और हो गई हत्या… सुभासपा की महिला मंच प्रदेश महासचिव की मौत का खुलासा

पिंकी की मां ज्योति ने बताया कि आरोपी सुखदेव उनकी बेटी पिंकी को डॉक्टर के पास चेकअप करवाने के लिए भी नहीं ले जाताथा। घटना के दिन दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पिंकी ने सुखदेव के सारे कबूतर छत से भगा दिए। गुस्सा होकर सुखदेव ने पिंकी को पीटना शुरू कर दिया।

सुखदेव ने पिंकी को घर पर पड़ी चारपाई से बांधा और जिंदा आग लगा दी। जलने की महक और पिंकी के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि चूंकि घर बाहरी इलाके में है, इसलिए ग्रामीणों को यह समझने में कुछ समय लगा।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखकर आरोपी को गिरफ्तार करने और तीन दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने एक्स पर लिखा, ‘अमृतसर में उस भयावह घटना से स्तब्ध हूं, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को आग लगा दी। इस कृत्य की क्रूरता अकल्पनीय है। एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने डीजीपी पंजाब को अपराधी को गिरफ्तार करने और तीन दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने के लिए एक पत्र लिखा है।’

143 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

इसे भी पढें  मेरे पापा निर्दोष हैं, प्लीज उन्हें छोड़ दीजिए' मासूम की गुहार सुन पिघला पुलिस का दिल

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close