देवरिया

राष्ट्रीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.46_2d56b35c
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.38.45_3800383c
IMG-20250425-WA0005
IMG-20250425-WA0006
previous arrow
next arrow
82 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। देवरिया संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक नगर के भीखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी इसे अपने जनहितकारी नीतियों व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर जीत कर देश से भाजपा सरकार के कुशासन से आम अवाम को मुक्ति दिलाएगी। यहां के जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र विकास के मामले में बहुत ही पिछड़ गया है।घोषणा के बाद भी यहां की चीनी मीलों को चालू नही किया गया। गडकरी जी के रिंग रोड के शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नही हुआ।भाजपा ने देवरिया के लोगों के साथ धोखा किया है।अगर आप मुझे मौका देते हैं तो यहां हम विकास का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कार्यकर्ता का मान सम्मान कभी कम नही होने दूंगा। इस सरकार में जो भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई उसका पर्चा लीक हो गया। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो नौजवानों को हर वर्ष 30 लाख नौकरी दी जाएगी।सहारा व अन्य फाइनेंस कंपनी में देश के लोगों का जो पैसा फंसा हुआ है उसे हमारी सरकार बनते ही तुरंत दिया जाएगा।राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भाजपा ने देश की आमजनता को धोखा दिया है। एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।आप कार्यकर्ताओं के ताकत से ही हम यह लड़ाई जीत सकते हैं। यह सरकार नौजवान विरोधी है, युवा शक्ति इससे छुटकारा पाना चाहती है।

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को जिताने का काम करे।आप संगठन के रीढ़ की हड्डी हैं, केवल आपके दो महीने के परिश्रम से इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति मिल सकती है।

बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशवचन्द यादव, अवधेश सिंह, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, मनोज यादव, सुयशमणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश, जिलाध्यक्ष कुशीनगर मनोज सिंह, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, मकसूद आलम,दीनानाथ भारती, जयदीप त्रिपाठी,डॉ धर्मेन्द पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी राजन, गोविंद मिश्र, समीर पाण्डेय,सत्यम पाण्डेय, मानवेन्द्र तिवारी, लालसाहब यादव, अशोक गौंड, बदरे आलम, वरुण राय,नौशाद रजा,नागेन्द्र शुक्ल,प्रेम प्रजापति, सत्यप्रकाश मिश्र,सुनील द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, गोविंद शर्मा, मुलायम यादव, प्रेमलाल भारती,जुलेखा खातून, शाकिर हुसैन, ऋषिकेश मिश्र, उत्तेज मिश्र, विवेक मिश्र, महेन्द्रनाथ गुप्ता, कमलेश मिश्र,रीता देवी, विजय शंकर मिश्र, सुनील तिवारी, वशिष्ठ मोदनवाल, सुनील उपाध्याय, जयप्रकाश पाल, उपेन्द्र कुमार,वजीर अहमद, बालचन्द पटेल, धर्मेन्द कुमार पांडेय, राहुल मिश्र, अविनाश मिश्र, पन्ना लाल पाठक ,दीपक पटवा आदि ने संबोधित किया।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close