google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भदोही

स्टेज पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन का दिमाग घूम गया, फिर जो हुआ उसने बारात की लुटिया डुबो दी

"स्टेज पर दुल्हन का बम फूटा, बारात का बाजा बजा!”

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
198 पाठकों ने अब तक पढा

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि शादी से पहले उसे किसी और युवक की तस्वीर दिखाई गई थी। जानिए पूरा मामला।

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार शाम एक शादी समारोह अचानक विवाद का केंद्र बन गया। जनवासे में बारात का भव्य स्वागत हुआ था, नाश्ते के बाद सभी लोग खुशी-खुशी जयमाला कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही दुल्हन स्टेज पर पहुंची और दूल्हे को देखा, माहौल पूरी तरह बदल गया।

दरअसल, दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे शादी से पहले किसी और युवक की तस्वीर दिखाई गई थी, जबकि मंच पर बैठा दूल्हा कोई और निकला। इसलिए दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

इसके बाद माहौल गर्मा गया। घराती और बाराती आपस में उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख, लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को बंधक बना लिया।

हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घंटों चली बातचीत के बावजूद दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई।

आखिरकार, लड़की वालों ने बंधक बनाए गए लोगों को छोड़ दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। अब इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोर-शोर से हो रही है।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close