google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

आयकर विभाग द्वारा 1823 करोड़ रुपये वसूली के नोटिस से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। आयकर विभाग द्वारा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपये की वसूली के नोटिस से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर इस वसूली के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित अपने मांगों का पत्रक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय को सौंपा।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि जिस आधार पर कांग्रेस पार्टी से 1823 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। उसी आधार पर भाजपा से 4600 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जाए। भाजपा ने पिछले दो साल के रिटर्न दाखिल करने में ही 1297 लोगों से मिले चंदे की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।इसमे कुछ लोग के नाम है तो पता नही है। यह मामला जनप्रतिनिधित्व कानून की धाराओं का खुला उल्लंघन है।

आयकर विभाग भाजपा के इशारे पर कांग्रेस को परेशान कर लोकतंत्र व संविधान का मजाक उड़ा रहा है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज बुलंद करता रहेगा। भाजपा कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर कर चुनाव जीतने के लिए यह कार्य कर रही है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति के साथ नव वर्ष उत्सव का तीसरा आयोजन संपन्न

ज्ञापन सौंपने वालों में दीनानाथ भारती,आनंददेव गिरि, नागेन्द्र शुक्ल,दीनदयाल यादव,नीलेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, बदरे आलम,अशोक गौंड,सत्यप्रकाश मिश्र अंशु,आलोक त्रिपाठी राजन,ऋषिकेश मिश्र,प्रेमलाल भारती, रमाशंकर यादव,कमलेश मिश्र,धनन्जय पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, सुबाष राय सैथवार,डॉ नरेन्द्र यादव, रीता देवी, विनोद दूबे राजकुमार यादव, भीम विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, राशिद अंसारी, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

115 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close