google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बांदा

सम्पन्न हुई संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की अन्तर्विभागीय बैठक–

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

बांदा। आज संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण 01 अप्रैल2024 से 30 अप्रैल 2024 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 30 अप्रेल 2024 तक चलाया जायेगा। जिसमें 10 विभाग मिलकर कार्य करेगें समस्त विभागों का कार्य उत्तर दायित्व शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।

समस्त विभागों द्वारा माह अप्रैल में कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित ग्रामों में उष्ण मौसम से सम्बन्धित रोगों (हीट रिलेटेड इलनेसेज) के विषय में संचारी रोगों से बचाव एवं जागरूकता से सम्बन्धित निम्न लिखित गतिविधियां सम्पन्न की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत संहायकों का प्रशिक्षण शत प्रतिशत कराया जाये।

शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई की जानकारी प्रतिदिन प्रार्थना सभा में दी जायेगी तथा पेन्टिंग प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन आदि के माध्यम से लोगों का जागरूक कार्यक्रम तथा शुद्व पेयजल के विषय में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

ग्राम्य विकास विभाग- जनपद के समस्त ग्रामों में कार्य योजनानुसार नालियों की साफ सफाई, झाडियों की कटाई, एण्टी लार्वा दवा का छिड़काव, जल भराव का निस्तारण, शुद्व पेय जल की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य हेतु समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  कनवारा खदान संचालक की गाड़ी ने बच्चे को कुचला, डॉक्टर ने कहा हालत गंभीर

स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग- समस्त ब्लाको एवं ग्रामों में आशा, आंगनवाडी कार्य कत्रियों द्वारा पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित कर एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिन घरों में मिलते है उन घरों पर संचारी रोगों से बचाव का स्टीकर लगाया जायेगा साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर मच्छर पनपने की परिस्थितियों को नष्ट करने व मच्छरों से बचाव के विषय में जानकारी दी जायेगी। कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराया जायेगा। घर घर भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनवाडी द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, खाॅसी जुकाम के रोगियों की सूची, क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाले व्यक्तियो की सूची जाॅच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी एवं समस्त जनमानस को बुखार होने पर 102 व 108 एम्बुलेन्स केा प्रयोग के विषय में लोगों को जानकारी दी जायेगी।
आशा द्वारा समस्त घरों पर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी के साथ-साथ समस्त जनमानस की आभा आई0डी0 भी बनाकर उपलब्ध करायेंगी।

नगर पालिका परिषद बांदा- नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई का कार्य, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, मच्छर से बचाव हेतु फाॅगिंग एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया जायेगा।

कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग- समस्त ग्रामों में सुअर पालकों को संचारी रोगों से बचाव के विषय में संम्वेदीकरण किया जायेगा साथ ही जनसमुदाय को चूहा, छछूंदर सें फैलने वाले रोग स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की माॅनीटरिंग हेतु जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एवं मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षकों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वाह योगी जी…सरकारी अस्पताल में कागज पर प्रिंट कर दी जा रही एक्सरे की रिपोर्ट रिपोर्ट

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी वी0बी0डी0 बांदा डा0 मुकेश पहाडी, जिला मलेरिया अधिकारी, श्रीमती पूजा अहिरवार, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार, प्रदीप कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी, एवं शिक्षा विभाग, आई0सी0डी0एस0, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान विभाग के विभागाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों तथा खण्ड विकासअधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया।

‘‘दूर हो संचारी रोग,यदि मिले आप सभी का सहयोग””
मुख्य— चिकित्साधिकारी बांदा

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close