google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कोरबा

भारत जोडो न्याय यात्रा के दौरान हाथों में भगवा झंडा और मोदी के जयकारे लगा रहे लोगों से किस अंदाज में मिले राहुल? पूरी खबर पढिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

कोरबा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी कोरबा जिले के कटघोरा में थे। इस दौरान एक अजीब वाक्या सामने आया। कटघोरा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे गूंजते सुनाई दिए। हालांकि राहुल गांधी ने इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नारा लगाने वालों से मिले। राहुल गांधी ने सुरक्षा घेरा तोड़कर बीजेपी समर्थकों से सीधी बातचीत की और उन्हें फ्लाइंग किस भी दी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला जब कोरबा से होकर कटघोरा विधानसभा की तरफ कूच कर रहा था। कटघोरा के सीबीआई चौक से कुछ दूरी पर बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस यात्रा का विरोध कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नारा लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उसके बाद गाड़ी को रुकवाकर बीजेपी समर्थकों से मिलने चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही राहुल गांधी अपनी यात्रा में आगे की तरफ बढ़ गए।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  फर्जी प्रमोशन से 8 साल तक डिप्टी सीएमओ बना रहा डॉक्टर, जानिए पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ से गुजर रही है न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 30वें दिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पहुंची। कोरबा के सीतामणी चौक से यह यात्रा शुरू हुई थी। 13 और 14 फरवरी को यह यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर लोकसभा से गुजरेगी। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, सांसद जयराम रमेश और पीसीसी चीफ दीपक बैज मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मोहब्बत में बहुत ताकत होती है। भाजपा के कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध करने के लिए खड़े थे। लेकिन जब यात्रा वहां से गुजरी और जननायक राहुल गांधी जी उनसे मिले तो नजारा कुछ यूं बना। जब गांधी की यात्रा कोरबा से कटघोरा के रास्ते में ढोढ़ीपारा से गुजर रही थी तब सड़कों पर बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लिए लोगों ने ‘जय श्री राम’ और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

राहुल गांधी ने उनकी ओर हाथ हिलाया और खुली जीप से नीचे उतर गए। इसके बाद गांधी उनकी ओर बढ़े और भीड़ में से कई लोगों ने चेहरे पर मुस्कान के साथ उनसे हाथ मिलाया। गांधी उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए अपने वाहन की ओर लौटे और कांग्रेस नेता को उनकी ओर ‘फ्लाइंग किस’ करते देखा गया।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  पत्नी के लिए दिन रात फावड़ा चलाकर मजदूरी की, नौकरी लगते ही मालदार शख्स के साथ हुई फरार

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close